-१५-२० मामले हर दिन आ रहे सामने
-पीड़ितों में नाबालिग भी हैं शामिल
सामना संवाददाता / ठाणे
कोलकाता के बाद ठाणे जिले के बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई। इसके बाद महिला सुरक्षा और लचर कानून प्रशासन को लेकर पूरे राज्य में गुस्से की लहर पैâल गई है। इसके विरोध में हजारों लोगों ने घाती सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जो कि अभी भी जारी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री के घर ठाणे जिले में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बताया जाता है कि यहां हर दिन १५ से २० महिलाएं दुष्कर्म का शिकार होती हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछले सात महीनों में ठाणे कमिश्नरेट क्षेत्र में ६५६ महिलाओं के साथ रेप होने की घटनाएं सामने आई हैं जिनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं।
ठाणे में भी बढ़े बलात्कार के मामले
जनवरी से १६ अगस्त के बीच पूरे ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय में बलात्कार के २७७ मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा ९३ मामले कल्याण में दर्ज किए गए। इसके बाद उल्हासनगर में ६१, वागले इस्टेट में ५१, ठाणे में ४३ और भिवंडी में २९ मामले दर्ज किए गए।
‘पोक्सो’ के मामलों में भी वृद्धि
बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के तहत २३३ मामले दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा अपराध कल्याण में ६१, उल्हासनगर में ५५, भिवंडी में ४८, वागले एस्टेट में ४३ और ठाणे सिटी सर्कल में २६ मामले दर्ज किए गए हैं।
कोताही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई
आयुक्तालय के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को महिलाओं के प्रति हिंसा के मामलों में तत्परता और संवेदनशीलता से केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। इसमें कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों को हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। स्कूल स्टाफ की नियुक्ति करते समय चरित्र सत्यापन अवश्य कराया जाए, सीसीटीवी वैâमरे भी लगाए जाएं।
– डॉ.ज्ञानेश्वर चव्हाण, संयुक्त पुलिस आयुक्त, ठाणे शहर
छात्राओं को ट्रेनिंग
बदलापुर जैसी घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मादक पदार्थों का सेवन भी बढ़ा है। आरोपी नशे में क्या करता है, यह उसे भी नहीं पता होता। जब ऐसी कोई बात अचानक घटित होती है तो पीड़ित को समझ नहीं आता कि वह क्या करे? फिलहाल, ठाणे में स्कूल और कॉलेज लड़कियों को सलाह दे रहे हैं कि ऐसे समय साल वैâसे बचें व तुरंत पुलिस को वैâसे रिपोर्ट करें?
कल्पना मोरे, अध्यक्ष, कॉज फाउंडेशन, ठाणे