मुख्यपृष्ठनए समाचारठाणे में महिलाएं असुरक्षित, शिवसेना हुई आक्रामक! ...महिलाओं के लिए अलग से...

ठाणे में महिलाएं असुरक्षित, शिवसेना हुई आक्रामक! …महिलाओं के लिए अलग से शुरू हो पुलिस स्टेशन शिवसेना ठाणे जिलाप्रमुख केदार दिघे की मांग

सामना संवाददता / ठाणे
मुख्यमंत्री के ठाणे में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उनकी हत्याओं की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन और सरकार अपनी ही मस्ती में हैं। इन वारदातों को ध्यान में रखकर अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) आक्रमक हो गई है। इस वजह से महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को ध्यान में रखते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जिलाप्रमुख केदार दिघे ने ठाणे पुलिस आयुक्तालय के भीतर एक अलग महिला पुलिस स्टेशन स्थापित करने की मांग की हैं, ताकि महिलाएं स्वतंत्र रूप से अपनी शिकायत दर्ज कर सकें।
जनता में नाराजगी 
बता दें कि नई मुंबई के शील में एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद अब उरण में एक लड़की की हत्या आम जनता के बीच गंभीर मामला है। इन मामलों के चलते महिला सुरक्षा का मुद्दा गंभीर हो गया है और हाल ही में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर समाज में गुस्से का माहौल है।
जनता के गुस्से को ध्यान में रखकर शिवसेना ठाणे जिलाप्रमुख केदार दिघे ने मांग की है कि ठाणे पुलिस आयुक्तालय के तहत ठाणे जिले में महिलाओं के लिए एक अलग पुलिस स्टेशन बनाया जाए। यदि महिलाओं के लिए अलग से पुलिस थाना बना दिया जाए तो महिलाएं स्वतंत्र रूप से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगी और अपनी समस्याओं के लिए न्याय मांगने के लिए बेझिझक पुलिस स्टेशन जा सकेंगी। केदार दिघे ने यह भी कहा है कि महिला पुलिस स्टेशन के माध्यम से महिलाओं से संबंधित मामलों का तुरंत समाधान किया जाएगा।

अन्य समाचार