-नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे में हुआ खुलासा
महिलाओं के जीवन और सेक्स से जुड़ी हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। जो महिलाएं सेक्सुअली कम एक्टिव रहती हैं, उनकी जल्द मौत होने की आशंका रहती है। ये खुलासा अमेरिका के नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे के २००५ से २०१० के डाटा से हुआ है। इसके अलावा जो महिलाएं सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स करती हैं, उनमें यह स्थिति काफी बेहतर रहती है। इसके अलावा डिप्रेशन में रहने वाले लोग जो सप्ताह में एक बार से कम सेक्स करते हैं, उनकी मौत का खतरा उन लोगों के मुकाबले १९७ प्रतिशत ज्यादा होता है जो सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, स्टडी में रेगुलर तौर पर सेक्स करते रहने के हेल्थ से जुड़े कई फायदे बताए गए हैं। इससे तनाव को कम करने में और मूड को बेहतर रखने में मदद मिलती है। यह इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट कर सकता है, जिससे बॉडी इंफेक्शंस और बीमारियों से खुद को ज्यादा बेहतर तरीके से डिफेंड कर पाती है।
रेगुलर सेक्स एक्टिविटी से कार्डियोवैस्क्युलर हेल्थ भी अच्छी होती है, क्योंकि इससे दिल की धड़कन और सर्कुलेशन तेज होता है। सेक्स के दौरान हमारे शरीर में प्रोलैक्टिन नामक हॉर्मोन रिलीज होता है, जो हमारी नींद की क्वालिटी को बेहतर करता है। प्रâीक्वेंट सेक्स इंटीमेसी को भी बेहतर करता है और रिश्तों को मजबूती देता है। इससे हमारी पूरी इमोशनल, फिजिकल और मेंटल हेल्थ में उल्लेखनीय सुधार आता है।
इससे जुड़े एक और रिसर्च में बताया गया कि कम सेक्सुअल एक्टिविटी का संबंध पुरुषों और महिलाओं दोनों के खराब स्वास्थ्य रिजल्ट्स से होता है। ज्यादा उम्र के पुरुषों में इरेक्टाइल डिस़्फंक्शन और कैंसर के बीच संबंध का भी पता चला था। नई स्टडी श्रीकांत बनर्जी और उनके साथियों ने की है। इसमें सेक्सुअल फ्रीक्वेंसी और मृत्यु के सभी कारणों के बीच संबंधों को एक्सप्लोर किया गया है।