दुनिया में सबसे लंबे समय तक जीवित रही महिला का निधन हो गया है। दक्षिण अफ्रीका की रहनेवाली जोहाना माजिबुको ने १२८ की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका जन्म १८९४ में हुआ था। अब २०२३ में मई में वह १२९ साल की पूरी हो जाती। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की रहनेवाली जोहाना माजिबुको ने तीन सदियां देखी है। हालांकि, ३ मार्च को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पति का नाम स्टवाना माजिबुको था। उनकी ७ संतानें हुईं। जोहाना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि `उनके १२ भाई-बहन थे। जिनमें से ३ अभी जीवित हैं। उनकी भी उम्र काफी अधिक हो गई है। जोहाना के परिजनों के अनुसार, जोहाना ने कभी पढ़ाई नहीं की। वो खेतों में काम करती थीं।’