नए साल यानी २०२५ की शुरुआत हुए अभी सिर्फ ०९ ही दिन गुजरे हैं कि मानिए इस साल का `कैच ऑफ द ईयर’ यानी बेस्ट कैच लपक लिया गया। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी नाथन स्मिथ ने कमाल का कैच लेकर सभी को हैरान कर दिया। कीवी खिलाड़ी ने मानिए इस साल का सबसे बेस्ट कैच लपक लिया। इस वैâच का वीडियो न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया गया। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे बुधवार को खेला गया। इसी मैच के दौरान नाथन स्मिथ ने कैच लपका। वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओरूर्के ने श्रीलंका के ईशान मलिंगा को गेंद फेंकी, जिस पर उन्होंने कदम पीछे हटाकर शॉट खेलना चाहा। गेंद पीछे की तरफ हवा में गई। गेंद को हवा में देखकर नाथन स्मिथ एक लंबी दौड़ लगाते हैं। जब नाथन को एहसास होता है कि सिर्फ दौड़ से काम नहीं चलेगा, तो वह एक लंबी छलांग लगाकर कैच लपक लेते हैं। इस तरह नाथन का कैच वाकई देखने लायक था। वीडियो में स्लो मोशन में भी नाथन के वैâच को दिखाया गया, जिसमें साफ तौर पर दिखा कि उन्होंने कितनी लंबी छलांग लगाई।