मुख्यपृष्ठनए समाचारदादर की ऐतिहासिक शिक्षा संस्था जीइआय का 137वां स्थापना दिवस समारोह...शिक्षा की...

दादर की ऐतिहासिक शिक्षा संस्था जीइआय का 137वां स्थापना दिवस समारोह…शिक्षा की परंपरा का भव्य उत्सव

सामना संवाददाता / मुंबई

दादर स्थित प्रतिष्ठित जनरल एजुकेशन इंस्टीट्यूट (जीइआय) एक बार फिर अपनी गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए 137वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन करने जा रहा है। 24 अप्रैल 1892 को स्वर्गीय कै. गो. ना. अक्षीकर द्वारा स्थापित यह संस्था आज भी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है।
इस वर्ष का स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे दादर स्थित छबिलदास बालक-बालिका विद्यालय के द्वितीय तल पर स्थित अक्षीकर ताम्हाणे सभागृह में संपन्न होगा। कार्यक्रम को लेकर संस्था में उत्साह का माहौल है।
समारोह की अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष देवराज लालचंद राका करेंगे, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में मुंबई महानगरपालिका के उपमहापौर मा. श्री संजय घाडी तथा प्रसिद्ध सनदी लेखापाल एवं आयसीएआयके पूर्व अध्यक्ष मुकुंद चितळे उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर संस्था के उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेतर कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों तथा विशेष उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान देने वाले इन कर्मयोगियों का सम्मान संस्था की परंपरा और मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाता है।
जीइआय का यह स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक योगदान की उस यात्रा का प्रतीक है, जिसने मुंबई के शैक्षणिक इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
संस्था की ओर से सभी हितचिंतकों, पूर्व विद्यार्थियों और शिक्षाविदों से अपील की गई है कि वे इस भव्य समारोह में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और संस्था के गौरव को और अधिक ऊंचाई प्रदान करें।

अन्य समाचार