-हत्या और भ्रष्टाचार जैसे संगीन अपराधों में शामिल
– एडीआर की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
सामना संवाददाता / मुंबई
देशभर में चर्चित महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक चौंकानेवाली रिपोर्ट जारी की है।
रिपोर्ट के अनुसार,भाजपा के ९२ विधायकों दागी बताया गया है, वहीं ४० विधायकों पर गंभीर मामले दर्ज किए गए है। जो संगीन मामले दर्ज किए गए है उसमें हत्या और भ्रष्टाचार जैसे मामलों का समावेश है।
खास बात यह है कि ज्यादातर विधायकों पर महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार, हत्या, हत्या का प्रयास और चुनावी संबंधी अपराध जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
किसके कितने विधायक दागी
भाजपा के कुल १३२ जीते विधायको में से ९२ पर विभिन्न आपराधिक मामले, जबकि इनमें से ४० प्रतिशत पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। शिंदे गुट के ५७ विधायक चुने गए हैं। इनमें से ३८ पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ४७ प्रतिशत पर गंभीर अपराध दर्ज है। अजीत पवार गुट के ४१ निर्वाचित विधायको में से २० पर अपराध दर्ज है।
करोड़पति विधायक और संपत्ति का विवरण
महायुति में अजीत पवार गुट के सभी विधायक करोड़पति हैं, जबकि भाजपा और शिंदे गुट के ९८ प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। कांग्रेस के साजिद पठान सबसे गरीब विधायक हैं, इनकी संपत्ति संपत्ति ९ लाख रुपए है। भाजपा के श्याम खोडे के पास ३१ लाख और गोपीचंद पडलकर के पास ६५ लाख रुपए की संपत्ति है, जो सबसे कम अमीर विधायकों की सूची में है।
सबसे युवा और वरिष्ठ विधायक
सबसे युवा विधायक की सूची में रोहित पवार टॉप पर हैं। उनकी उम्र २५ वर्ष है, जबकि सबसे वरिष्ठ विधायक की सूची में छगन भुजबल टॉप पर हैं उनकी उम्र ७७ वर्ष है।