मुख्यपृष्ठनए समाचारएक और महामारी का खतरा!..अफ्रीका में तेजी से पांव फैला रहा मंकी...

एक और महामारी का खतरा!..अफ्रीका में तेजी से पांव फैला रहा मंकी पॉक्स

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में खूब तबाही मचाई। अब एक और महामारी का खतरा मडरा रहा है। जी हां, अफ्रीका में एम पॉक्स तेजी से पांव फैला रहा है। एम पॉक्स यानी मंकीपॉक्स और यह वायरस दुनिया के लिए खतरा बन सकता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम गेब्रेसस ने इसे लेकर विनियमन आपातकालीन समिति की बैठक रखी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंकीपॉक्स शुरुआत में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में डिटेक्ट हुआ था, लेकिन अब युगांडा और केन्या में भी इसके मरीज दिखाई दे रहे हैं और यह आशंका है कि यह बहुत तेजी से फैल रहा है और जल्द ही पैंडेमिक का रूप ले सकता है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ने बताया कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन मंकीपॉक्स जैसा संक्रमण न हो इसलिए उसे रोकने के लिए अफ्रीका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
गौर करने वाली बात तो यह है कि अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने बताया कि यह मंकीपॉक्स अफ्रीका के ३४ देश में डिटेक्ट हुआ है और यह सभी देश हाई रिस्क पर हैं। इस साल की शुरुआत में अफ्रीका के कांगो में १४,००० से ज्यादा मामले मंकी पॉक्स के सामने आए थे, जिसमें ५११ मौतें हो चुकी हैं। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के एम मंकीपॉक्स पर्यवेक्षक रोजामुंड लुईस ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि यह ज्यादा संक्रामक है और काफी तेजी से पैâल रहा है।

अन्य समाचार