मुख्यपृष्ठनए समाचारबिहार में चरम पर है महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ...तेजस्वी के जाल में...

बिहार में चरम पर है महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार …तेजस्वी के जाल में फंस गए सीएम! …नीतीश के वोट बैंक में सेंधमारी

सामना संवाददाता / पटना
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को सभी मुद्दों पर लगातार घेर रहें हैं। तेजस्वी यादव अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं। एक ओर वे मतदाताओं को लुभाने के लिए घोषणाएं करने में जुटे हैं तो दूसरी ओर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने का मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं। राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं के साध अपराध चरम पर है और नीतीश सरकार इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ये कहना है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीविका दीदियों को जदयू के वैâडर के रूप में तब्दील करना चाह रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि यदि राजद की सरकार बनती है तो दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और जीविका दीदियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। अधिकांश जीविका दीदीयों को नीतीश कुमार का मतदाता माना जाता है। ऐसे में तेजस्वी ने यह दांव चलकर उनके वोटरों में सेंधमारी की कोशिश की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन सरकार होने एवं एनडीए के दशकों के शासन के बावजूद देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में मिलती है। बिहार की जनता महंगे बिजली बिल तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों से त्रस्त है। हमारी सरकार आने पर दो सौ यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ा है। लॉ एंड आर्डर की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। ब्लाक से लेकर थाने तक में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि अपनी ही जनता से संवाद करने के लिए ढाई सौ करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की यह यात्रा लूट की छूट है। अघिकारियों की यह यात्रा है। गुरुवार को खगड़िया में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी यात्रा पर २५० करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसका लाभ केवल चुनिंदा लोगों को मिलेगा।

अन्य समाचार