मुख्यपृष्ठखेलपंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का हॉट अवतार

पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का हॉट अवतार

ऋषभ पंत अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा नेगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं और दोनों के बारे में सोशल मीडिया पर हमेशा बात होती रहती है। ईशा नेगी और ऋषभ पंत को कई बार सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया है। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर भी खूब रिप्लाई करते हैं। ईशा जब भी इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर करती हैं, तो उनकी पोस्ट पर पंत का जिक्र जरूर देखने को मिलता है। वहीं फैंस भी अपने फेवरेट क्रिकेटर के मजे लेने में पीछे नहीं रहते हैं। इसी कड़ी में ईशा ने गुरुवार शाम अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपना हॉट अवतार दिखाया है। वीडियो में ईशा की फिजिक और पर्सनालिटी कमाल की लग रही है। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट से यह साफ जाहिर होता है कि वह अपनी फिजिक पर बहुत ध्यान देती हैं। फैंस इस वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग ईशा नेगी की फिजिक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनकी और पंत के रिश्ते के बारे में बात कर रहे हैं। वहीं ईशा नेगी के इस वीडियो पर एक खास कमेंट देखने को मिला, जिसमें एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, `इतनी भी अच्छी नहीं दिखती हो आप, आपसे ज्यादा क्यूट तो वो लड़कियां हैं, जो इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती हैं।’

अन्य समाचार