-आव्हाड ने भी खरी-खरी सुनाई
सामना संवाददाता / मुंबई
सोमनाथ सूर्यवंशी की मौत के विरोध में परभणी से मुंबई तक निकाला गया मोर्चा नासिक में स्थगित कर दिया गया। राज्य मंत्री मेघना बोर्डीकर और भाजपा विधायक सुरेश धस की मध्यस्थता के बाद इस मोर्चे को रोका गया। इससे अब राजनीति गरमाती जा रही है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उपनेता सुषमा अंधारे और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विधायक जीतेंद्र आव्हाड सहित कई लोगों ने सुरेश धस और सरकार पर हमला बोला है। सुषमा अंधारे ने कहा कि धस साहब, आप इतने बड़े दिल वाले हैं तो सोमनाथ को फिर से जीवित कर दीजिए…! फिर सही-सही हिसाब होगा। वहीं आव्हाड ने कहा है कि यदि आपके मन में क्षमा की भावना हो तो वाल्मीक कराड को भी माफ कर दो।
विधायक जीतेंद्र आव्हाड ने सुरेश धस के `जाने दो, उसे माफ कर दो’ वाले भाषण का एक वीडियो पोस्ट करते हुए सुरेश धस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि दूसरे के घर के व्यक्ति की हत्या हो जाए तो तीसरा आकर कहता है कि `जाने दो, उसे माफ कर दो’। यह कहना बहुत आसान होता है। अपने बेटे की जान चली जाने के बाद मां को वैâसा लगता होगा, यह अगर बोलने वाले को समझ में न आए तो इसे क्या कहें। क्या धस पुलिस का ले रहे पक्ष?— सचिन खरात
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सचिन खरात गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन खरात ने भी सुरेश धस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने भीम सैनिक सोमनाथ सूर्यवंशी को पीटा, जिन पुलिसकर्मियों ने मानवता को पीटा, जिन पुलिसकर्मियों ने निकिता वाटोरे को पीटा, जिन पुलिसकर्मियों ने हमारे शिक्षित भीमसैनिकों को बुरी तरह पीटा, क्या भाजपा विधायक सुरेश धस उन पुलिसकर्मियों का पक्ष ले रहे हैं? इसलिए भाजपा विधायक सुरेश धस को परभणी मामले में उलझना नहीं चाहिए। न्याय पाने के लिए हम आंबेडकरी जनता और आंबेडकरवादी नेता मजबूत हैं।