अनिल मिश्रा / अलीबाग
विगत दिनों अलीबाग पर्यटन के दौरान देखा गया कि केंद्र सरकार की देखरेख मे पुरातत्व विभाग बनाया गया है। भारतीय पुरातत्व विभाग ऐतिहासिक धरोहर पर नियंत्रण व रक्षा का काम करता है। पुरातत्व विभाग जो लोग पर्यटन के दौरान आते हैं, उनसे देखरेख करने में आने वाले खर्च के लिए प्रति व्यक्ति निर्धारित रकम की वसूली करती आ रही है, परंतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मुंबई मंडल धरोहर की रक्षा करने में अनदेखी कर रही है। जिसके कारण छत्रपति शिवाजी महाराज के काल की 18वीं सादी में नौसेनापति कन्होजी अंग्रे ने समुद्री सेना का मुख्यालय बनाये थे। सरकार की अनदेखी के चलते कोलाबा किला दयनीय हालत में पहुंच गया है, जिसे देखकर पर्यटकों के मन में विभाग के कार्य को के प्रति आक्रोश देखा गया। कोलाबा का किला देश के नेताओं की बलि चढ़ता दिखाई दे रहा है।
वैसे यदि देखा जाय तो केंद्र व राज्य सरकार इन दिनों छत्रपति शिवा जी महाराज के नाम पर राजनीति भरपूर करने में लगी है, परंतु पुरातत्व विभाग ने इतिहासिक सभी धरोहर की दशा खराब कर रखी है। ऐसा देखा जा सकता है। इसका नजारा प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है।
बता दें कि विगत दिनों फरवरी माह में उल्हासनगर के महाराष्ट्र कामगार कल्याण मंडल, शहाड केंद्र की तरफ से सैकड़ों कामगारों की पारिवरिक पर्यटक (पिकनिक) अलीबाग लेकर गई थी।। अलीबाग मे कोलाबा किला जो छत्रपति शिवाजी महराज काल का बना है, जो केंद्र सरकार के पुरातत्व विभाग की देखरेख में है। किले की दुर्दशा को देख लोगों को काफी दुःख हुआ। आश्चर्य की बात तो यह है कि पुरातत्व विभाग किला देखने वाले लोगों से जो भारतीय हैं, उनसे तीस रुपए तो विदेशी लोगों से तीन सौ रुपए वसूल रही है। खेद इस बात का है कि प्रति माह लाखों रुपए की वसूली तो की जा रही है, परंतु देखरेख का पूरी तरह से अभाव है। शहाड स्थित सेच्युरी रेयान कंपनी के कामगार महेंद्र नाइक ने बताया कि पर्यटक लोगों से वसूले जा रहे रुपए भारतीय शिवभक्त के साथ नाइंसाफी है। सरकार को छत्रपति शिवाजी महाराज के काल की धरोहर को बचाने की पहल करनी चाहिए। उस पर आर्थिक खर्च का बजट बनाना चाहिए, जो नहीं कर रही है। देश, प्रदेश के नेताओं को ऐसी धरोहर के विषय में भी चिंता करने की आवश्यकता है।
ड्यूटी पर तेनात कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लोगों से रुपए लेने में उन्हें काफी दुःख होता है। सरकार को मुफ्त करने की जरूरत है।सरकार को चाहिए किले को देखने आने वाले पर्यटक से पैसे न ले। नाइक द्वारा दिये गए सुझाव को वरिष्ठ अधिकारियों तक ले जाकर उनके से सामने रखने की जानकारी अधिकारी ने दी।