जौनपुर में लाल सूटकेस में एक युवती का शव मिलने के बाद उसकी हत्या करने को लेकर उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, अपने पति से अलग रह रही युवती अनन्या से २५ फरवरी को विवाद होने पर बॉयफ्रेंड विशाल ने उसकी हत्या की थी। शख्स ने वाराणसी जाकर सिर मुंडवाया और गंगा स्नान किया था।
मिली जानकारी के अनुसार, २५ फरवरी को युवती जौनपुर के मछलीशहर पड़ाव पर स्थित एक किराये के कमरे में युवक के साथ थी। इसी दौरान लड़की और लड़के में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो लड़की ने लोहे के पलटे से लड़के पर वार कर दिया। इसके बाद लोहे के फल्टे को लड़की से छीन कर लड़के ने उसके सिर पर वार कर दिया। सिर पर चोट लगने से लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद लड़के ने रस्सी से लड़की का पैर सिर से बांध दिया। उसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घर में रखे लाल कलर के सूटकेस में लड़की का शव रखकर वहां से निकल आया। एसपी सिटी ने बताया कि इसके बाद कुछ दूर पैदल ट्रॉली सूटकेस को लेकर चलने के बाद लड़के ने ई-रिक्शा किया। फिर उसके बाद सूटकेस को झील के पास गड्ढे में फेंक दिया। एसपी सिटी ने बताया कि लड़के और लड़की का कई साल से संबंध था। इसके बाद सीसीटीवी और सर्विलांस के सहारे लड़के की धर पकड़ शुरू हो गई।