मुख्यपृष्ठनए समाचाररमजान में पत्नी ने संबंध बनाने से मना किया तो नाबालिग लड़के...

रमजान में पत्नी ने संबंध बनाने से मना किया तो नाबालिग लड़के का किया बलात्कार!

 

हत्या के बाद मांगी रु. १० लाख की फिरौती
मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
कानपुर के बिल्हौर में ५वीं कक्षा के एक छात्र का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को कुएं में फेंकने के बाद परिवार से १० लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक आरोपी नजर अली उर्फ हुसैन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी अजहर उर्फ अज्जू फरार है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी हुसैन ने बताया कि रमजान के महीने में पत्नियां रोजे के चलते शारीरिक संबंध बनाने से मना कर रही थीं। इसी कारण उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर गांव के १३ वर्षीय किशोर का अपहरण करने की साजिश रची। आरोपी की नीयत थी कि बच्चे के साथ दुष्कर्म भी किया जाए और फिरौती से पैसे भी कमाए जाए। दोनों आरोपियों ने पहले से ही बच्चे के अपहरण की योजना बना रखी थी। रात साढ़े आठ बजे के करीब दोनों ने बच्चे को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चीखने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। हालत बिगड़ने पर पीड़ित बेहोश हो गया, जिसके बाद दोनों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंकने के बाद परिवार से १० लाख की फिरौती मांगी। परिजनों ने जब पुलिस को सूचना दी तो जांच में पाया गया कि मैसेज उसी फोन से भेजा गया था, जो आरोपी के पास था। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और तलाशी में मृतक का बंद मोबाइल उसकी जेब से बरामद हुआ।
पूछताछ में उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अजहर उर्फ अज्जू फरार है।

अन्य समाचार