राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच जब तक मुकाबला जारी था, ‘दोनों’ प्रतिद्वंद्वी थे, लेकिन जैसे ही मैच खत्म हुआ। गुवाहाटी के खचाखच भरे बरसापारा स्टेडियम में रिश्तों की मिठास घुल गई। धोनी ने जैसे ही मैदान पर बैसाखियों के सहारे लंगड़ाते राहुल द्रविड़ को देखा, भागे-भागे उनसे मिलने पहुंच गए। मैच खत्म होने के बाद से सोशल मीडिया पर दो दिग्गजों की मुलाकात की ये तस्वीर वायरल हो रही है। धोनी बड़ी शांति से द्रविड़ का हालचाल लेते रहे। उनसे इंजरी के बारे में पूछते रहे। इस दौरान कई प्लेयर्स आते और द्रविड़ से मिलते, लेकिन माही कई देर तक द्रविड़ के पास ही टिके रहे। इसके पहले राहुल द्रविड़ ने व्हीलचेयर पर बैठकर पिच का निरीक्षण किया था। इस पर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा, ‘यह राहुल द्रविड़ हैं। अगर उन्होंने कमिटमेंट किया है तो जो भी हो उसे पूरा करेंगे।’
