मुख्यपृष्ठखेलमाही के घुटने ने दिया जवाब

माही के घुटने ने दिया जवाब

एमएस धोनी को पिछले दिनों अपने बैटिंग क्रम के कारण खूब ट्रोल होना पड़ा है। पिछले मैच में नौवें क्रम पर बैटिंग करने आए थे, जिसे सीएसके की हार का मुख्य कारण बताया गया था, वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में धोनी सातवें क्रम पर बैटिंग करने आए, लेकिन टीम को ६ रनों की हार से नहीं बचा पाए। धोनी पिछले सीजन भी निरंतर ७-८ नंबर पर बैटिंग करते देखे गए थे। बैटिंग क्रम को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि माही के घुटने अब जवाब देने लगे हैं और उनके लिए निरंतर १० ओवरों तक बैटिंग कर पाना संभव नहीं है। यह उनके निचले क्रम पर बैटिंग करने का एक मुख्य कारण है। धोनी की उम्र ४३ वर्ष हो गई है और बैटिंग के समय बहुत कम गेंद खेलते हैं।

अन्य समाचार