फैक्ट्री पर पुलिस के छापे में मिला दर्जनों गाड़ियों का स्क्रैप
सामना संवाददाता / संभल
उत्तर प्रदेश पुलिस ने संभल जिले में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से काटे गए वाहनों का स्क्रैप भारी मात्रा में बरामद किया है। यह स्व्रैâप भाजपा के एक सीनियर नेता के भाई की फैक्ट्री के गोदामों से बरामद किया गया है, जिसकी कागजों में कोई एंट्री नहीं है। माना जा रहा है कि यह स्क्रैप चोरी की गईं छोटी-बड़ी कीमती गाड़ियों का है, जिनका अवैध रूप से कटान करके पार्ट्स को मार्वेâट में ठिकाने लगाया जाता है।
पुलिस को मौके पर इतना स्व्रैâप बरामद हुआ है कि उसकी कागजी प्रक्रिया में कई घंटे लग गए। पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। उधर, भाजपा नेता के भाई ने मीडिया के सामने इस मामले को राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने फैक्ट्री में मिले सामान के सभी कागजात होने का दावा भी किया है। पुलिस आगे जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभल जिले के कैला देवी थाना इलाके में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। चाचूनागल गांव के पास चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस को एक फैक्ट्री में अवैध रूप से गाड़ियां काटने की सूचना मिली। खबर के मुताबिक, यह फैक्ट्री सलेमपुर गांव में थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही उस पर छापा मारा। छापे में पुलिस ने फैक्ट्री में बने गोदामों की जांच की। इस दौरान फैक्ट्री पर सुभाष सिंघल नामक व्यक्ति मिला, जो सौंधन मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला है।
बेटा चलाता है फैक्ट्री
रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल सिंघल ने इस बारे में फोन पर बताया कि यह मुकदमा राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज हुआ है। फैक्ट्री में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। सारा काम उनका बेटा सार्थक सिंघल करता है। फैक्ट्री में मिले सामान के सारे दस्तावेज उपलब्ध हैं। हमें बेवजह साजिश के तहत फंसाया गया है।
स्क्रैप देखकर हैरान रह गई पुलिस
पुलिस को गोदामों में कटी हुई गाड़ियों के पार्ट्स व भारी मात्रा में स्व्रैâप मिले। यह देखकर पुलिस हैरान रह गई। स्क्रैप की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। सुभाष ने फैक्ट्री का मालिक कपिल सिंघल को बताया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि कपिल सिंघल से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। फैक्ट्री को सीज कर कपिल सिंघल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।