मुख्यपृष्ठनए समाचारपाकिस्तान में भुखमरी से मर सकते हैं १७ लाख लोग!

पाकिस्तान में भुखमरी से मर सकते हैं १७ लाख लोग!

– कर्ज लेकर हेकड़ी दिखाने वाले शाहबाज के देश का बुरा हाल

-१.१ करोड़ लोग भुखमरी का शिकार

पाकिस्तान में हालात बुरे होते जा रहे हैं, पड़ोसी मुल्क में हर चीज को लेकर समस्या झेल रहा है। कर्ज लेकर हेकड़ी दिखाने वाले शाहबाज शरीफ के देश का हाल बेहद बुरा है। यहां तकरीबन १.१ करोड़ लोग भुखमरी का शिकार हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट आई है, जो पाकिस्तान में भुखमरी की तस्वीर पेश करती है। इस चौंकाने वाली रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के ६८ जिलों में १.१ करोड़ से अधिक लोग भुखमरी की कगार पर हैं जबकि १७ लाख लोगों की भूख की वजह से मौत भी हो सकती है। बलूचिस्तान और सिंध जैसे इलाके कुपोषण की मार झेल रहे हैं।
पाकिस्तान में भुखमरी के ये हालात हैं, लेकिन पाकिस्तान की सरकार विदेशों से कर्ज लेकर आम जनता को समस्याओं से निजात दिलाने के बजाय आतंक को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। श्रीनगर के पहलगाम में बीते २२ अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान दुनिया के सामने उसका ये चेहरा सामने आया। अगर कर्ज की बात करें, तो पाकिस्तान के ऊपर बाहरी कर्ज बढ़कर १३१ अरब डॉलर हो गया और ये इसकी जीडीपी का करीब ४२ फीसदी है। इसमें सबसे बड़ा कर्ज चीन का है।
२०२५ ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस के अनुसार, ये ६८ जिले बलूचिस्तान, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा के हैं जो बाढ़ प्रभावित हैं। इस संकट की जड़ में ग्रामीण इलाकें ज्यादा हैं, जो जलवायु की मार और गरीबी का शिकार हैं, सरकार भी इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। २०१८ से २०२४ की शुरुआत तक ग्लोबल एक्यूट मालन्यूट्रिशन दर ३० फीसदी से ऊपर रही जो वैश्विक स्तर पर जीवन के लिए खतरनाक मानी जाती हैं।
बलूचिस्तान में कुपोषण
लंबे समय से आजादी की मांग कर रहे बलूचिस्तान और सिंध जैसे प्रांतों में कुपोषण अब आम बात हो गई है। आंकड़ों में पिछले साल से हालात सुधरे हैं लेकिन फिर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। नवंबर २०२३ से जनवरी २०२४ के बीच ४३ ग्रामीण जिलों में करीब १.१८ करोड़ लोगों को खाना नहीं मिल रहा है। इनमें से २२ लाख लोग आपात स्थिति में थे। बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मार्च २०२३ से जनवरी २०२४ के बीच ६ से ५९ महीने के करीब २१ लाख बच्चे तीव्र कुपोषण से जूझ रहे थे।

अन्य समाचार