मुख्यपृष्ठनए समाचारकाशी के दशाश्वमेध घाट गंगा दशहरा महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन

काशी के दशाश्वमेध घाट गंगा दशहरा महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन

उमेश गुप्ता / वाराणसी

पिछले चार दशकों से निरंतर स्वच्छ काशी, स्वच्छ गंगा, स्वच्छ घाट व पर्यावरण संरक्षण को संकल्पित और समर्पित गंगा सेवा निधि द्वारा गंगाजल निर्मलीकरण जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत भव्य गंगा दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। देश-विदेश से आये असंख्य श्रद्धालु और पर्यटकों को स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा व अविरल गंगा का संकल्प दिलाकर गंगा दशहरा का शुभारंभ किया गया।
संस्थापक स्मृतिशेष स्व. पं. सत्येंद्र मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संस्था के सदस्य सुशांत मिश्र एवं श्याम लाल सिंह द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक तिवारी, महापौर, वाराणसी नगर निगम, अध्यक्षता जय प्रकाश तिवारी मुख्य जिला न्यायधीश, वाराणसी ने किया। अति विशिष्ट अतिथि स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार रविंद्र जायसवाल राज्यमंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन, उत्तर प्रदेश सरकार, वाराणसी। दयाशंकर मिश्र (दयालु) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार , महंत शंकर पूरी, अन्नपूर्णा मठ मंदिर थे।
इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के 11 अर्चकों द्वारा भगवती मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन कराया गया। इसी क्रम में संस्था के 11 अर्चको एवं रिद्धी-सिद्धी के रूप में 22 देव कन्याओं (दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कॉलेज) द्वारा भव्य भगवती मां गंगा की महाआरती का आयोजन किया गया। 30 कुंटल फूल-मालाओं एवं 11,001 दीपों से दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से द्वारा सजाया गया व घाटों पर फैली दीपों की रोशनी देश-विदेश से आए हजारों सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारम्भ शिवोहम नृत्य समूह द्वारा मां गंगा की अवतरण गाथा एवं शिव और शती के जीवन की कहानियों का दर्शन त्तपश्यात अंतिम प्रस्तुति में शुद्व शास्त्रियां नृत्य कथक एवं भरत नाट्यम दलनायिका शिवानी मिश्रा, एवं सहयोगी कलाकार स्मृति शाही, नेहा शर्मा, प्रिन्सी धर्मराज, आशुतोश सिंह, सौरभ त्रिपाठी एवं करिश्मा केशरी सारिका द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मध्य में 12 वर्षिय गायिका अधिश्री वशिष्ट द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसमे इनके द्वारा पायो जी मैने राम रतन धन पायो, तुम उठो शिया श्रृंगार करो शिव धनुश राम ने तोडा एवं ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन की प्रस्तुति की गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन अंजना झा द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरजीत कुमार सिंह, सचिव ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप इंदु शेखर शर्मा, हनुमान यादव, सुशांत मिश्र, पंकज अग्रवाल, सी. ए. सर्वेश अग्रवाल, आशीष तिवारी, जितेंद्र नाथ सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अरून अग्रवाल, मनीष सोनी, अधिवक्ता विनोद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार