मुख्यपृष्ठनए समाचारअंधेरी के राजा मंडप का भूमिपूजन संपन्न 

अंधेरी के राजा मंडप का भूमिपूजन संपन्न 

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

अगस्त महीने में होने वाले गणेशोत्सव को लेकर मुंबई के विभिन्न सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में 5 जून गुरुवार को अंधेरी के राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने अपना भूमि पूजन कर मंडप बांधने का काम शुरू कर दिया है। अंधेरी का राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के प्रवक्ता उदय सालियन के अनुसार मंडल के प्रमुख मार्गदर्शक यशोधर (शैलेश) फणसे, अध्यक्ष अशोक राने, उपाध्यक्ष महेंद्र डेढिया, सचिव विजय सावंत, कोषाध्यक्ष सुबोध चिटनिस तथा आर्ट डायरेक्टर धर्मेश शाह ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। मंडल के सदस्यों ने भगवान गणेश का दर्शन कर मंडप के सजावट कार्य शुरू करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। मंडल के प्रवक्ता उदय सालियन ने बताया कि इस वर्ष के गणेशोत्सव में कष्टभंजन हनुमान जी की प्रतिमा 32 फिट ऊंचे बनाए गये भव्य गेट पर बिराजमान की जाएगी। गुजरात के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर कष्ट भंजन हनुमान की प्रतिमा इस वर्ष गणेश भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। भूमि पूजन के बाद मंडप का काम शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर अंधेरी का राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के सभी पदाधिकारी, प्रतिष्ठित नागरिक एवं गणेश भक्त भारी संख्या में उपस्थित थे। ज्ञात हो कि यह मंडल पूरे साल में विविध सामाजिक, शैक्षणिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर हर संभव लोगों की मदद करता हैं।

अन्य समाचार