मुख्यपृष्ठग्लैमरक्यों परेशान हैं वामिका?

क्यों परेशान हैं वामिका?

अपनी पिछली फिल्म ‘भूल-चूक माफ’ से एक बार फिर वामिका गब्बी ने ये बात साबित कर दी है कि वे इस बॉलीवुड में ‘लंबी रेस का घोड़ा’ हैं। हालांकि, अपने अभिनय और खूबसूरती से सबको चारों खाने चित करने का हुनर रखनेवाली वामिका इस बात से थोड़ी परेशान हैं कि जब किसी फिल्म की सफलता में एक्टर और एक्ट्रेसेस दोनों की भूमिका समान होती है, तो उनकी फीस में असमानता क्यों? हालांकि, जब से ये बात हमारी मिसेस चटर-पटर को पता चली है, उन्होंने भी अपने घर में असमानता का झंडा उठा लिया है, लेकिन उनकी बात हम फिर कभी करेंगे। तो हम बात कर रहे थे वामिका गब्बी की, उनका यह भी कहना है कि जब फिल्म फ्लॉप होती है, तो एक्टर की फीस पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन एक्ट्रेस की डिमांड कम हो जाती है, ऐसा क्यों? अगर एक्ट्रेस इतनी ही गैरजरूरी है फिल्म में तो एक फिल्म बिना एक्ट्रेस के बनाकर कोई दिखा दे। वैसे वामिका ने बात तो सही कही है, क्योंकि एक्ट्रेस को भले ही फिल्मों में शो-पीस कहा जाता हो, लेकिन सच तो ये है कि उनके बिना एक मुकम्मल फिल्म की कल्पना नहीं की जा सकती। वैसे आपका क्या ख्याल है?

अन्य समाचार