मुख्यपृष्ठखेलअकल्पनीय दर्द असहनीय दुख!

अकल्पनीय दर्द असहनीय दुख!

अमदाबाद में कल यानी गुरुवार १२ जून की दोपहर को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का एक बड़ा प्लेन अमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद व्रैâश हो गया। इस विमान में पायलट, क्रू मेंबर्स समेत कुल २४२ लोग सवार थे। इस दुखद हादसे पर भारत के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत तमाम क्रिकेटरों और खेल हस्तियों का रिएक्शन आया है।

रोहित शर्मा ने अमदाबाद में हुए प्लेन हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत ही ज्यादा दुखद और दर्दनाक खबर अमदाबाद से है।’ -रोहित शर्मा

‘आज अमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की खबर को सुनकर दुखी हूं। हादसे से पीड़ित लोगों और उनके परिवार के लिए प्रार्थनाएं करता हूं।’-विराट कोहली

`अमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के दुखद समाचार से मैं बहुत स्तब्ध और व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति हैं जो अकल्पनीय दर्द और क्षति को सहन कर रहे हैं। इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। -हरभजन सिंह

अमदाबाद प्लेन व्रैâश की खबर दिल दहला देने वाली है। यात्रियों और क्रू सदस्यों की सलामती के लिए दिल से दुआएं। हर संभव राहत और चिकित्सा सहायता तत्काल पहुंचाई जाए।’-विरेंद्र सिंह

 

अन्य समाचार