मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे गुट और भाजपा में कारशेड को लेकर किचकिच!.. भाजपा नेता की...

शिंदे गुट और भाजपा में कारशेड को लेकर किचकिच!.. भाजपा नेता की सीएम से मांग, बदलो कारशेड का स्थान

सुरेश गोलानी / मुंबई

स्थानीय भारतीय जनता पार्टी और शिंदे गुट के नेताओं के बीच फिर से किचकिच होने की पूरी संभावना है। इस बार मुद्दा मेट्रो-९ कारशेड के फिर से स्थनांतरण करने का है। ज्ञात हो कि शुरुआत में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीएो मेट्रो-९ रेल कॉरिडोर (दहिसर से भायंदर) के लिए जरूरी कारशेड बनाने हेतु भायंदर-पश्चिम स्थित राई गांव के पास जमीन को चुना था। हालांकि, स्थानीय लोगों के कड़े प्रतिरोध और शिंदे गुट के विधायक की मध्यस्तता के बाद कारशेड को डोंगरी में सरकारी स्वामित्व वाली खाली जमीन पर स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया।
प्रस्ताव के अनुसार, कारशेड के निर्माण हेतु लगभग १२,४०० पेड़ काटे जाने हैं। इसी बीच मीरा-भायंदर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र प्रमुख एड. रवि व्यास ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग में घी डालने का काम कर दिया। अपने पत्र में व्यास ने प्रस्तावित कारशेड की जगह डोंगरी के बजाय सुभाष चंद्र बोस मैदान मेट्रो स्टेशन से लगी ४०० से ५०० एकड़ खाली जमीन पर निर्माण करने की मांग रख दी है। व्यास के अनुसार, डोंगरी में कारशेड बनाने का प्रस्ताव तर्कहीन है, जिसका निर्णय बिना सोचे समझे लिया गया है, इसका स्थनांतरण न सिर्फ पर्यावरण को होने वाली हानि रोकेगा, बल्कि सरकार को बेफिजूल खर्चों से भी बचाएगा। इससे पेड़ कटेंगे और न पर्वतीय भागों को नष्ट करके जमीन समतल करने की जरूरत होगी।

अन्य समाचार

पापा