मुख्यपृष्ठनए समाचारअडानी के लिए रेड कारपेट बिछा रही है सरकार... शक्तिपीठ के नाम...

अडानी के लिए रेड कारपेट बिछा रही है सरकार… शक्तिपीठ के नाम पर हजारों करोड़ का घोटाला!.. कांग्रेस ने महायुति सरकार को घेरा

सामना संवाददाता / मुंबई

भाजपा की महायुति सरकार केवल अडानी-अंबानी के लिए रेड कारपेट बिछा रही है, लेकिन किसानों और राज्य की बहनों को पैसा देने के समय बहाने बना रही है। सुरजागढ़ की खदान से मलाई खाने, समृद्धि महामार्ग में भ्रष्टाचार, घोड़बंदर-भायंदर सुरंग परियोजना में भ्रष्टाचार, पुणे रिंग रोड और अब अडानी के हित में शक्तिपीठ के नाम पर हजारों करोड़ का घोटाला, ये सब फडणवीस, अजीत पवार और एकनाथ शिंदे की सरकार में हो रहा है। सत्ता की मलाई खा सकते हैं, लेकिन किसानों और बहनों को देने के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसा सवाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने उठाया।
सपकाल ने कहा कि अगर राज्य सरकार की तिजोरी खाली है तो दिल्ली जाकर मोदी और शाह से राज्य के लिए फंड लेकर आईए, इतनी हिम्मत तो दिखाएं। समितियों का खेल बंद करें और तत्काल किसान कर्जमाफी और बहनों को २,१०० रुपए की सहायता दें। किसान, बहनों और जनता के सब्र का इम्तिहान मत लें यह बहुत महंगा पड़ेगा, ऐसी चेतावनी भी हर्षवर्धन सपकाल ने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की युति सरकार जानबूझकर इससे बच रही है। बेमौसम बारिश से किसान संकट में हैं। फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। अन्नदाता की कमर टूट चुकी है और सरकार अब भी कर्जमाफी देने से इंकार कर रही है। चुनाव के समय कर्जमाफी का वादा करके जनता से वोट लिए गए और सत्ता में आए और अब सत्ता में आने के बाद बेशर्मी से कह रहे हैं कि हमने ऐसा कोई वादा किया ही नहीं।

अन्य समाचार

पापा