मुख्यपृष्ठनए समाचारमनपा चुनाव में हमें बचाओ!..भाजपा ने संघ से लगाई गुहार...नागपुर के कार्यालय...

मनपा चुनाव में हमें बचाओ!..भाजपा ने संघ से लगाई गुहार…नागपुर के कार्यालय में हुई थी बैठक…भाजपा-संघ के वरिष्ठ नेता थे मौजूद

रामदिनेश यादव / मुंबई

सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद महाराष्ट्र सरकार को राज्य की लगभग सभी नपा, मनपा सहित स्थानीय नगर निकायों के चुनाव कराने की तैयारी करनी पड़ रही है। चुनाव आयोग ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन भाजपा को मुंबई व ठाणे महानगरपालिका चुनाव में बड़े पैमाने पर अपनी हार का डर सता रहा है। हालांकि, इसी वजह से उसने लगभग ३ साल से महानगरपालिका का चुनाव नहीं होने दिया है, लेकिन फिलहाल जो दृश्य है, उसमें कहा जा सकता है कि चुनावी लहर भाजपा के पक्ष में बिल्कुल नहीं है। सूत्रों की मानें तो भाजपा के अंदरूनी सर्वे में भी इसका खुलासा हुआ है। ऐसे में भाजपा ने अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि मनपा चुनाव में हमें बचाओ।
मनपा चुनाव में भाजपा को चाहिए आरएसएस का साथ!
हाल ही में नागपुर के आरएसएस मुख्यालय में हुई एक बैठक के दौरान एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने संघ के पदाधिकारियों से साफ कहा कि मनपा व स्थानीय नगर निकाय चुनावों में हमें बचाओ। वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में भाजपा ने आरएसएस के कार्यकर्ताओं से जमीन पर उतरकर काम करने की अपील की और साथ ही संघ की हर नाराजगी को दूर करने का वादा भी किया।
भाजपा नेता व राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही स्वीकार किया है कि आरएसएस मुख्यालय से ही सरकार के फैसले हो रहे हैं। भाजपा की इस डिमांड को लेकर संघ वाले विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी आरएसएस ने इस मामले में खुलकर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो आरएसएस भाजपा की मदद तो करेगा पर खुलकर शायद ही सामने आएगा।
माहौल भाजपा के पक्ष में नहीं
इस बार स्थानीय निकायों के चुनाव का सवाल है तो महाराष्ट्र में इस बार राजनीतिक माहौल भाजपा के पक्ष में नजर नहीं आ रहा है। सरकार के तमाम पैâसलों और भ्रष्टाचार को लेकर लोग उससे खासे नाराज हैं। किसान, महिला, कर्मचारी वर्ग, और युवा भाजपा से खफा हैं।
दोनों गुट नाराज
महायुति में भाजपा भले लीड कर रही है, लेकिन एकनाथ शिंदे गुट और अजीत पवार गुट दोनों भाजपा से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में महानगरपालिका में वे भाजपा को नीचे खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसा दावा राजनीतिक विशेषज्ञों की ओर से किया जा रहा है।

अन्य समाचार

पापा