मुख्यपृष्ठनए समाचारआदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर आनंद दुबे ने वितरित की ५०० छतरी

आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर आनंद दुबे ने वितरित की ५०० छतरी

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे द्वारा कल युवासेनाप्रमुख तथा विधायक आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर में कांदिवली-पूर्व के ठाकुर विलेज में करीब ५०० जरूरतमंद लोगों को मुफ्त छतरी का वितरण किया। इस अवसर पर शिवसेना के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आनंद दुबे द्वारा पिछले कई वर्षों से आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर छतरी का वितरण किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के प्रारंभ में जरूरतमंद लोगों को छतरी से बढ़िया उपहार और क्या हो सकता है? उन्होंने कहा कि यह उन्हें भीगने से बचाएगा तथा हमारे प्रिय नेता के जन्मदिन पर प्राप्त उपहार स्मरण रहेगा।

अन्य समाचार