मुख्यपृष्ठखबरेंप्रेप ग्रेजुएशन समारोह में बच्चों को औपचारिक स्कूली छात्र बनने की राह...

प्रेप ग्रेजुएशन समारोह में बच्चों को औपचारिक स्कूली छात्र बनने की राह दिखाई

राजेश सरकार
प्रयागराज। दिल्ली पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रेप ग्रेजुएशन समारोह एवं क्वेस्ट जूनियर (विज्ञान उत्सव) उत्साह संग मनाया गया। उत्सव में प्रेप के छात्रों को औपचारिक स्कूली छात्र बनने की राह दिखाई गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में शुआट्स संस्थान की प्रो.सरिता खंडाका एवं ईसीसी के प्रो.अशोक कुमार पाठक, स्कूल की अध्यक्ष सोनू सिंह, प्रिंसिपल डॉ. सुजाता सिंह तथा शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे। उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसका उद्देश्य नन्हें छात्र- छात्राओं की उपलब्धियों को मंच पर लाना एवं उत्साह बढ़ना था। मुख्य अतिथि ने बाल वैज्ञानिकों और उनकी उपलब्धियों को भव्य तरीके से प्रोत्साहित करने की पहल करने पर स्कूल की सराहना की। प्रिंसिपल डॉ. सुजाता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कक्षा से परे सीखने और अनुभवात्मक शिक्षा के विचार पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि क्वेस्ट जूनियर निश्चित रूप से नन्हे मुन्ने बच्चों की जिज्ञासा को पोषित करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य के नेता और अग्रणी बनेंगे।
– विज्ञान उत्सव में बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मकता का प्रदर्शन
इस अवसर पर क्वेस्ट जूनियर 2026, विज्ञान उत्सव का उद्घाटन हुआ। इसका उद्देश्य बच्चों में टीमवर्क, आलोचनात्मक सोच और दृढ़ता जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण मूल्यों को विकसित करना था। द एक्सपेरिमेंटेरियम के साथ छात्रों ने जटिल अवधारणाओं का पता लगाया और समझाया। नेचुरेक्स ने एक हरित दुनिया के लिए भावी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया। हाइड्रो हब जल प्रदर्शनियों से लेकर इनोवेटर शोकेस तक, उत्सव ने बाल वैज्ञानिकों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए शानदार मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र टाइनी स्टार्स परेड और न्यूट्रिशन स्टेशन रहे। माता-पिता और शिक्षकों की आपसी सराहना और भागीदारी के साथ भव्य कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

अन्य समाचार