मुख्यपृष्ठअपराधबांग्लादेश चुनाव के पहले कुल्हाड़ी से काटा गया हिंदू व्यापारी

बांग्लादेश चुनाव के पहले कुल्हाड़ी से काटा गया हिंदू व्यापारी

बांग्लादेश चुनाव से पहले यूनुस के राज में देश में ऐसी तबाही मची हुई है कि अल्पसंख्यकों की हत्या आम बात हो गई है। १२ फरवरी को होने वाले चुनावों से सिर्फ ४८ दिनों पहले एक और हिंदू का मर्डर कर दिया गया है। ये शॉकिंग घटना मैमनसिंह जिले से ही आई है, जहां दीपू दास को कट्टरपंथियों की भीड़ ने लिंच किया था और फिर डेड बॉडी को आग लगा दी थी। इस बार एक हिंदू चावल व्यापारी सुशेन चंद्र सरकार को निशाना बनाया गया है, जिसे कुल्हाड़ी से काटा गया है। इसके बाद उसके शव को गल्ले पर ही छोड़कर कट्टरपंथी हत्यारे भाग गए।
दुकान में कुल्हाड़ी से काटकर लगाया ताला
ये घटना बांग्लादेश के मैयनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में हुई है, जहां एक हिंदू चावल व्यापारी सुशेन चंद्र सरकार पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। उसको उसकी दुकान में ही कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के बाद कायर कट्टरपंथी पकड़े जाने के डर से फरार हो गए। व्यापारी के खून से दुकान में मौजूद बोरियां लाल हो रही थीं और हत्यारों ने बाहर से शटर बंद कर ताला लगा दिया था, ताकि लाश सड़ती रहे और किसी को पता न चले। बताया जा रहा है कि ये घटना व्सोमवार रात करीब ११ बजे हुई है।
पुलिस का क्या है कहना?
त्रिशाला पुलिस ने बताया कि सुशेन चंद्र सरकार ‘मेसर्स भाई भाई इंटरप्राइजेज’ के मालिक थे और दक्षिणकांडा गांव के रहने वाले थे। जब वो दुकान में अकेले थे, तभी हत्यारे कुल्हाड़ी लेकर घुस आए थे और हत्या के बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी पुलिस ढीली-ढाली जांच में जुटी है और कोई हत्यारा हाथ नहीं लगा है।

अन्य समाचार