फिरोज खान
अंतरजातीय शादी बनी खून खराबे की वजह
तनुप्रिया बिहार के सहरसा के बनगांव की रहने वाली है और वहीं राहुल सुपौल से तनुप्रिया की मुलाकात दरभंगा मेडिकल कॉलेज में हुई। राहुल सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखता था। राहुल और तनुप्रिया दोनों ही दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बीएससी नर्सिंग कर रहे थे। इसलिए तनुप्रिया की राहुल से दोस्ती हो गई। राहुल, तनुप्रिया को पढ़ाई-लिखाई में मदद करता था। लेकिन दोनों के बीच असल में बुलेट ने नजदीकियां बढ़ाईं। राहुल के पास बुलेट थी और तनुप्रिया को बुलेट चलाने का शौक था। दोनों साथ-साथ पढ़ते और घूमते थे। डेटिंग जैसा कुछ नहीं था। दोनों बुलेट से मंदिर जाते। तनुप्रिया एक ब्राह्मण परिवार से थी और राहुल ईबीसी (अति पिछड़ा) से था। तनुप्रिया और राहुल के बीच दोस्ती की सूचना परिवार तक पहुंच गई। इस बीच मार्च २०२५ में तनुप्रिया अपने घर बनगांव गई तो परिवार वालों ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
उन लोगों ने दबाव बनाया कि वह राहुल पर रेप का केस फाइल करे, लेकिन वह इस बात के लिए राजी नही हुई, क्योंकि राहुल ने गलत तरीके से छुआ तक नहीं था। घरवालों की प्रताड़ना बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया तब उसने इंस्टा के जरिए राहुल को मैसेज भेजा कि उसे बचा लें। मैसेज मिलते ही राहुल उससे मिला और दोनों ने अशोकधाम में शादी की और सुपौल कोर्ट में शपथ पत्र वगैरह भी बनवा लिया। शादी के बाद दोनों डीएमसीएच आ गए। तनु बीएससी नर्सिंग के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी करने लगी। राहुल ने उसके लिए टैब खरीदा और कहा कि बस पढ़ाई करो। शाम को वह वैंâटीन जा रही थी, तभी देखा कि एक आदमी मास्क लगाकर आया है। वह राहुल से बार-बार पूछ रहा था कि यह किसकी बुलेट है। राहुल उसको मास्क हटाने के लिए कह रहा था। तभी उसने कट्टा निकाला और उसको शूट कर दिया। राहुल तनुप्रिया की तरफ दौड़ा और तनु उसकी तरफ। घायल अवस्था में राहुल तनु की गोदी में आकर गिर गया और दम तोड़ दिया। हमलावर को दूसरे स्टूडेंटस ने पकड़ लिया था। उसका मास्क हटाया गया तो पता चला वह तनुप्रिया के पापा हैं। तनुप्रिया को यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिस पापा से बेइंतिहा प्यार करती है उसी ने उसका सुहाग उजाड़ दिया। वह रो-रोकर कह रही थी कि पापा ने राहुल को इसलिए मार डाला क्योंकि वह छोटी जाति का था। क्या जाति ही सब कुछ होती है। जो उच्च जाति के लोग अच्छे हैं? और बाकी सबका खून अशुद्ध। अगर ऐसा है तो अस्पताल में क्यों नहीं देखते कि खून किस जाति के आदमी का चढ़ रहा है। कोई यह क्यों नहीं कहता कि उस्ो सिर्फ उसके गोत्र वाले का खून चाहिए? पिता ने मेरे पति को मार दिया और मुझे जिंदा लाश बनाकर छोड़ दिया है। मैं नहीं चाहती कि कोई मुझे मर्डरर की बेटी कहे। तनुप्रिया के पापा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तनुप्रिया चाहती है कि उसके पापा को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
