शीतल अवस्थी
देवी दुर्गा के हर रूप की पूजा भक्तों के लिए लाभकारी होती है। यदि आप अपनी राशि के आधार पर देवी के रूप की पूजा करें तो आपके लिए ज्यादा फलदायक होगा। हम आपको बता रहे हैं आपकी राशि के अनुसार देवी दुर्गा के किस रूप की पूजा करें।
मेष राशि के लोग अगर मां स्कंद माता की पूजा करें तो जल्द ही उनके सारे सपने पूरे हो सकते हैं। जबकि वृष राशि के लोग मां महागौरी की उपासना करें, इससे उन्हें मनचाहा फल मिलेगा। मिथुन राशि वालों को मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान प्रदाता, विद्या के अवरोध दूर करती हैं। कर्क राशि के लोगों को मां शैलपुत्री की आराधना करनी चाहिए। सिंह राशि के लिए मां कूष्मांडा की साधना विशेष फल करने वाली है। कन्या राशि वालों को भी मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करना चाहिए। तुला राशि के लोगों को मां महागौरी की पूजा-आराधना से विशेष फल प्राप्त होते हैं। वृश्चिक राशि के लोग मां स्कंदमाता की उपासना करें, इससे उन्हें उचित फल मिलेगा। धनु राशि के लोग मां चंद्रघंटा की उपासना करें। मकर राशि के लोगों के लिए मां कालरात्रि की पूजा सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। कुंभ राशि के लोगों को भी मां कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए। मीन राशि के लोगों को मां चंद्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।
