– शूटरों से सच्चाई नहीं उगलवा पा रही पुलिस
पुलिस की खामोशी में छिपा है गहरा राज
फिरोज खान / मुंबई
फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने अब तक १२ आरोपियों को दबोचा है। इसमें मुख्य शूटर भी पकड़ा गया है और हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं। आरोपियों के बयान दर्ज हो गए, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों से यह उगलवा नहीं पाई है कि फायरिंग का मकसद क्या था। अपराधियों ने यह भी बताया कि उन्हें शुभम लोनकर ने फायरिंग के लिए ३ लाख रुपए की सुपारी दी थी। बावजूद इसके फायरिंग के मकसद पर सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच अधिकारियों ने संभवत: फायरिंग का मकसद पता कर लिया है, लेकिन उसे सीक्रेट रखा गया है यानी सस्पेंस और सीक्रेट के बीच फायरिंग की वजह फंसी हुई है। जबकि मीडिया सूत्रों के हवाले से हफ्ता वसूली, करोड़ों की डिमांड या टेरर पैâलाने की साजिश जैसी खबरों को बता रही है।
पुलिस ने अब तक सब कुछ बताया, लेकिन फायरिंग की वजह पर चुप्पी साध रखी है। उनकी तरफ से अब तक फायरिंग के कारण को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रेस कॉन्प्रâेंस लेकर फायरिंग केस सुलझा लेने की वाहवाही नहीं बटोरी है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस की खामोशी में बड़ा रहस्य छिपा हुआ है। दूसरी ओर फायरिंग केस का मुख्य शूटर की दिलचस्प कहानी सामने आई है।
हरियाणा से बरामद हुए हथियार
सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के झज्जर इलाके की एक पैâक्ट्री में शूटर समेत तीन आरोपी छिपे हुए थे और वहीं हथियार छुपाया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को हरियाणा लेकर गई और छिपाए गए हथियार जब्त किए। आरोपी दीपक शर्मा के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि वह अपने परिवार में सबसे बड़ा लड़का है, उसकी छोटी बहनें भी हैं। पिछले साल उसकी एक बहन की शादी हुई थी, जिसके बाद उसने लोन लेने के लिए अपना घर गिरवी रख दिया। एक और बहन, जिसकी शादी तीन साल पहले हुई थी, को स्वास्थ्य समस्या है और उसने अपने पति और ससुराल वालों पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया है, जिसके कारण वह अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए वापस मायके आ गई है।
कर्ज के बोझ तले दबा था शूटर
पुलिस ने बताया कि मुख्य शूटर दीपक शर्मा के मुताबिक, उसने फायरिंग का ऑफर इसलिए मान लिया क्योंकि उस पर कर्ज का बोझ था। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के लिए शुभम लोनकर गैंग की ओर से कुल ३ लाख रुपए की सुपारी तय की गई थी। यह रकम शूटर दीपक शर्मा, सोनू कुमार, सनी कुमार और एक अन्य आरोपी के लिए तय की गई थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि फायरिंग के बाद शूटर दीपक हथियार अपने साथ ही ले गया था। क्राइम ब्रांच ने वह हथियार हरियाणा से बरामद किया है।
