सामना संवाददाता / मुंबई
बारामती में हुए विमान हादसे पर रोहित पवार रोज नए-नए खुलासे कर रहे हैं। इस विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत हो गई थी। रोहित पवार का कहना है कि इस विमान में एक नहीं, बल्कि कई धमाके हुए थे। विमान के पीछे जहां लगेज रखा जाता है वहां वैâनों में एक्स्ट्रा पेट्रोल रखा हुआ था। रोहित पवार का कहना है कि अब जांच में यह पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर वे पेट्रोल के वैâन वहां किसने और किसके आदेश पर रखे थे।
बता दें कि अजीत पवार के भतीजे और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार ने एक बार फिर अजीत पवार के प्लेन हादसे पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की है। रोहित पवार ने प्रेस वार्ता में कहा, ‘अगर हम साजिश की बात करें तो दो तरह की साजिश हो सकती है, पॉलिटिकल और कमर्शियल। हमें पता करना है कि इनमें से यह कौन-सी साजिश है। इस हादसे के लिए जिम्मेदार वीएसआर कंपनी को यदि कोई बचा रहा है या उसका साथ दे रहा है, तो यह भी साजिश हो सकती है।
इस कंपनी के पीछे बहुत ताकतवर लोग हैं। डीजीसीए के अधिकारी भी इसके पीछे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही अजीत दादा को इंसाफ दिला सकते हैं। मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वे इस जांच को खुद देखें। मैं आज पीएम मोदी को ईमेल के जरिए एक चिट्ठी भेजने वाला हूं। हमारी मांग है कि नागरिक उड्डयन मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए।’
‘दोषियों को बचा रहे हैं दादा के ही दोस्त’
इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के उच्च अधिकारियों का भी हाथ हो सकता है। वीएसआर कंपनी को सत्ता और राजनीति से जुड़े बड़े उद्योगपतियों का समर्थन प्राप्त है। इस मामले में जो लोग शामिल हैं, वे बहुत ही प्रभावशाली हैं। आखिर दादा के दोस्त ही दोषियों को क्यों बचा रहे हैं? इस मामले में दादा के मित्रों का क्या रोल है, इसकी जांच होनी चाहिए। जब मुंबई में इस कंपनी ने नया विमान सिंगापुर से खरीदा था तो एक बड़े नेता ने वहां नारियल फोड़ने के लिए शिरकत की थी। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि अजीत पवार उन नेताओं के मित्र थे।
सामने आईं मैकेनिकल-मेंटेनेंस से जुड़ी कई समस्याएं!
बारामती विमान हादसे पर राकांपा नेता रोहित पवार एक के बाद एक खुलासे करते जा रहे हैं। अब रोहित पवार ने एक प्रेजेंटेशन दिखाते हुए कहा, ‘मैंने ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया था। जब हादसा हुआ तो सिर्फ एक धमाका नहीं हुआ, कई धमाके हुए। विमान कंपनी में भी काफीr दिक्कतें रही हैं, जो मैकेनिकल और मेंटेनेंस संबंधी हैं। फ्लाइट में एक जगह होती है जहां बैग रखे जाते हैं, वहां एक्स्ट्रा पेट्रोल के वैâन रखे गए थे, उसी वजह से आग लगी। इसलिए इसकी जांच होना जरूरी है।’ पिछले महीने २८ जनवरी को पुणे की बारामती हवाई पट्टी पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अजीत पवार के अलावा चार अन्य लोगों की जान चली गई थी।
