मुख्यपृष्ठखबरेंरिपोर्टर डायरी : म्यूजिकल रोड या ‘सिर-दर्द’

रिपोर्टर डायरी : म्यूजिकल रोड या ‘सिर-दर्द’

पूजा निषाद

मुंबई के कोस्टल रोड पर बनाए गए ‘मेलडी रोड’ नामक म्यूजिकल रोड के कारण स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। इस रोड पर गाड़ियों के पहियों के संपर्क में आने पर खास तकनीक की वजह से संगीत बजता है, लेकिन लगातार बजनेवाले इस ध्वनि के कारण आस-पास के लोग तनाव में हैं।
यह अनोखा प्रयोग शुरू में आकर्षक और मनोरंजक लग रहा था, लेकिन अब इसके चलते निवासियों का संयम टूटने लगा है। मेहमानखाना क्षेत्र के आस-पास बसे लोग शिकायत कर रहे हैं कि सुबह से लेकर रात तक लगभग ६ बजे से १२ बजे तक ‘जय हो’ जैसी धुन लगातार गूंजती रहती है, जिससे घरों के भीतर भी असहज आवाज सुनाई देती है। उन्होंने बताया कि यह संगीत इतनी तेजी से घरों तक पहुंचती है कि उन्हें अपने घरों की खिड़कियां भी बंद रखनी पड़ती हैं।
स्थानीय स्कूलों और अस्पतालों के पास यह म्यूजिकल रोड स्थित होने के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है। छात्रों की पढ़ाई और बीमार लोगों के आराम में यह निरंतर आवाज बाधक बन रही है। निवासियों का कहना है कि इस तरह के प्रयोग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए था, क्योंकि इस इलाके में आबादी और संवेदनशील संस्थान मौजूद हैं।
इसलिए प्रभावित लोगों ने अब सीधे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित राज्य के सीनियर अधिकारियों को एक पत्र लिखा है और आग्रह किया है कि इस ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए कदम उठाए जाएं। उन्होंने मांग की है कि मेलडी रोड के इस प्रयोग को तुरंत बंद किया जाए या उसे ऐसे समय और तरीके से सीमित किया जाए कि आसपास के रहने वाले लोगों की शांति बनी रहे।
नागरिकों का यह भी कहना है कि यदि इस तरह की तकनीक का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना है तो वह ऐसा किया जाना चाहिए कि वह सीधे लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित न करे। फिलहाल, प्रशासन से निवासियों की इन चिंताओं पर प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है।

अन्य समाचार