मुख्यपृष्ठखेलजिम्बाब्वे सालों तक याद रखेगा ऐसी पिटाई ... भारत ने बनाए २५६...

जिम्बाब्वे सालों तक याद रखेगा ऐसी पिटाई … भारत ने बनाए २५६ रन … १८४ रन पर बिखर गई जिम्बाब्वे

गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने २५६ रन बनाकर इतिहास रच दिया। इससे पहले टी२० वर्ल्ड कप २०२६ का सबसे बड़ा स्कोर २५४ रन था, जो वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। टी-२० विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, जो उन्होंने साल २००७ के विश्व कप में केन्या के खिलाफ बनाया था। श्रीलंका की टीम ने तब २६० रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके करीब आज टीम इंडिया पहुंची, लेकिन चार रनों से चूक गई। रनचेज में जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी, मगर धीमी रही। ब्रायन बेनेट और तादिवानाशे मारुमनी ने ६.२ ओवरों में ४४ रन जोड़े। अक्षर पटेल ने मारुमनी (२० रन) को आउट करके इस साझेदारी को ब्रेक किया। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने डियोन मायर्स को सिर्फ ६ रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। यहां से कप्तान सिकंदर रजा और ब्रायन बेनेट के बीच तीसरे विकेट के लिए ७२ रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, जिम्बाब्वे की पूरी टीम १८४ रन पर बिखर गई और भारत ने यह मैच ७२ रन से जीत लिया। प्वाइंट टेबल में भारत और वेस्टइंडिज की टीम २-२ अंकों के साथ बराबरी पर आ गई है। हालांकि, भारत का रन रेट वेस्टइंडिज की तुलना में कम है। इसलिए सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में अगले मैच में वेस्टइंडिज को बड़े अंतर के साथ हराना होगा।

अन्य समाचार