मुख्यपृष्ठअपराधहोली के पहले अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई...कुंतलों लहन व महुआ...

होली के पहले अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई…कुंतलों लहन व महुआ शराब नष्ट

राजेश सरकार / प्रयागराज

कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर जोन पुलिस ने होली पर्व के पहले अवैध कच्ची शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार को अभियान के तहत की गई छापामारी के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा के नेतृत्व में घूरपुर पुलिस, आबकारी विभाग एवं जल पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई। टीम ने घूरपुर के ग्राम बसवार, पालपुर, बीकर, देवरिया, मोहिनी का पुरवा एवं कंजासा में छापेमारी कर लगभग 70 क्विंटल लहन तथा महुआ से निर्मित अवैध शराब नष्ट किया। इसके साथ ही पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य समाचार