-फिर ढाबे पर खाया भरपेट खाना…दतिया की डायन बीवी का खौफनाक कांड
मध्य प्रदेश के दतिया में पुलिस ने एक ऐसी कलियुगी बीवी को गिरफ्तार किया है, जिसकी क्रूरता और हैवानियत ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। महिला ने कार के अंदर बैठे-बैठे ही अपने पति का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर कटर मशीन से गला काटा दिया। आरोपी महिला ने इसके बाद एक ढाबे पर खाना खाया।
दरअसल, यह वारदात दतिया जिले के चिरुला थाने इलाके की है, जहां कल्याण राजा की उसकी पत्नी ४६ वर्षीय हेमलता और महिला के प्रेमी अमित सूरी ने कार के अंदर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला एक सरकारी हॉस्टल में अधीक्षिका है, जिसने ९ साल पहले अपने से ६ साल छोटे व्यक्ति से लव मैरिज की थी। लेकिन अब उसे नए प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। हेमलता ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह पति की प्रताड़ना से परेशान हो चुकी थी। इसी दौरान जब वह मुरार इलाके में किराए से रहती थी। तो वहीं अमित सूरी से पहचान हुई जो ट्रैवल्स एजेंट था। अमित का नेचर अच्छा था। वह मेरा दर्द समझता था, सुख-दुख की बातें करता था। दोनों में कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला। हम दोनों साथ रहने का पैâसला कर चुके थे। इसलिए कल्याण को जिंदगी से हटाने का प्लान बना लिया।
पति की प्रताड़ना से परेशान थी पत्नी
महिला ने अपने पति की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया। महिला ने पुलिस से कहा कि जब शादी की थी तो कल्याण अच्छा इंसान था। लेकिन बाद में वह दिन रात शराब पीने लगा। आए दिन मेरे साथ मारपीट करता था। मेरा और बच्चों का फ्यूचर बर्बाद कर दिया। मुझे जो सैलरी मिलती, वह जबरन ले लेता और उससे शराब पी लेता था।
