डिजिटल दुनिया की चकाचौंध के पीछे छिपा दर्द कभी-कभी इतना गहरा होता है कि इंसान मौत को गले लगाना बेहतर समझता है। हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां २१ वर्षीय उभरती हुई यूट्यूबर बोनू कोमाली ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने से कुछ घंटे पहले कोमाली ने कुवैत में रह रही अपनी मां को एक भावुक संदेश भेजा था, जो अब हर किसी की आंखें नम कर रहा है।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की रहने वाली कोमाली हैदराबाद में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थी और साथ ही एक सक्रिय यूट्यूबर भी थी। सोमवार तड़के करीब १:३४ बजे उसने अपनी मां, बी सत्य वरलक्ष्मी, को व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा। संदेश में लिखा था, ‘आई लव यू मम्मी सो मच। छोटे भाई का अच्छे से ख्याल रखना।’
कुवैत में बेबीसिटर का काम करने वाली मां ने जब यह मैसेज देखा तो उनकी रूह कांप गई। उन्होंने तुरंत कोमाली को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। अनहोनी की आशंका में मां ने कोमाली की सहेली मनसा को फोन कर फ्लैट पर जाने को कहा। दोपहर करीब ३ बजे जब मनसा कोमाली के फ्लैट पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था।
ब्रेकअप के बाद टूटे नहीं, बल्कि खुद को संवारें
ब्रेकअप या किसी भी रिश्ते का अंत जीवन का अंत नहीं होता। लेकिन जब व्यक्ति को लगता है कि आगे कुछ नहीं बचा, तो वह गलत कदम उठा सकता है। ऐसे समय में,
-दोस्तों और परिवार से खुलकर बात करें
-खुद को अकेला न रखें
-जरूरत हो तो काउंसलर या मनोवैज्ञानिक की मदद लें
-सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाएं
