-`पापी’स्तान में चारों ओर बिछीं लाशें ही लाशें
इस्लामाबाद और एबटाबाद समेत कई सैन्य ठिकाने तबाह
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग अब भीषण रूप लेती नजर आ रही है। रातभर हवाई हमलों और पाकिस्तान के बीच खुली जंग के एलान के बाद तालिबान ने भी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने दावा किया कि ये सभी ऑपरेशन कामयाब रहे और इनके जरिए पाकिस्तानी सेना के अहम ठिकानों को सीधे निशाना बनाया गया।
तालिबान प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि अफगानी वायुसेना ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद, नौशेरा, जमरूद और एबटाबाद में स्थित सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब ११ बजे इस्लामाबाद के पास पैâजाबाद में एक मिलिट्री वैंâप नौशेरा में वैंâट एरिया, जमरूद मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद को निशाना बनाया गया।
पाक के ५५ सैनिक ढेर
अफगानी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने डूरंड रेखा के पास जमीनी कार्रवाई में कम से कम ५५ पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, दो मिलिट्री बेस और १९ मिलिट्री पोस्ट पर कब्जा कर लिया।
पाकिस्तानी हमले के जबाव में कार्रवाई
ये कार्रवाई बीती देर रात पाकिस्तानी सेना की तरफ से काबुल, कंधार और पक्तियां में किए गए हमलों के जवाब में की गई। अफगान सरकार ने पाकिस्तानी फौजों पर रिहाइशी इलाकों में भी हमले का आरोप लगाया है। नांगरहार में रिफ्यूजी वैंâप पर मिसाइल गिरने से महिलाओं और बच्चों समेत १३ अफगानी नागरिकों के घायल होने का दावा किया।
खाने को नहीं दाने, पाक चला अफगानिस्तान से लड़ने
एक ओर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की खबरें हैं, तो दूसरी ओर पाकिस्तान के सामने गंभीर खाद्यान्न संकट का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष देश में गेहूं उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है, जिससे आम लोगों पर सीधा असर पड़ सकता है।
