मुख्यपृष्ठअपराध50 हजार रुपए का इनामी बदमाश कल्लू पुलिस मुठभेड़ में ढेर!

50 हजार रुपए का इनामी बदमाश कल्लू पुलिस मुठभेड़ में ढेर!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

आगरा में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।मुठभेड़ में घायल हुये कल्लू की इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाश पवन अमित कसाना गिरोह का शूटर बताया जा रहा है। रंगदारी सहित कई मामलों में बदमाश पवन उर्फ कल्लू के खिलाफ मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना एकता क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है।

पुलिस के अनुसार पवन मूल रूप से लोनी गाजियाबाद का रहने वाला था। वह रंगदारी के मामले में वांछित चल रहा था। आगरा पुलिस ने पवन पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। शासन की ओर से चिन्हित रणदीप भाटी-अमित कसाना गैंग का शूटर है। पवन उर्फ कल्लू हत्या के चार, रंगदारी के दो मुकदमों समेत 18 से अधिक मामले पवन पर दर्ज थे। साल 2021 में हुई हत्या के एक मामले में पवन एक लाख रुपये का इनामी रह चुका है। मुठभेड़ के बाद पवन उर्फ कल्लू के पास से भारी संख्या में कारतूस और असलहे बरामद हुए है। मृतक पवन जेल में रहने के दौरान हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया था। साल 2025 में जेल से छूटते ही पवन ने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था। पवन इस गैंग के साथ मिलकर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था।

अन्य समाचार