मुख्यपृष्ठखेलइंग्लैंड ने मारी बाजी!

इंग्लैंड ने मारी बाजी!

टी२० विश्व कप २०२६ में आज सुपर-८ राउंड में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। हालांकि, इंग्लैंड ने बाजी मारते हुए मैच को चार विकेट से जीत लिया। बता दें कि इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन कीवी टीम के लिए ये मुकाबला सेमीफाइनल में एंट्री के लिए ‘करो या मरो’ वाला रहा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए इस मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए २० ओवर में ७ विकेट पर १५९ रन का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने २०वें ओवर में इस टार्गेट को पूरा कर बाजी मार ली। बता दें कि मैच में न्यूजीलैंड को फिन ऐलन और टिम सीफर्ट ने तेज शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए ६४ रन जोड़े। टिम सीफर्ट और फिन ऐलन के आउट होने के बाद कीवी टीम के विकेटों की झड़ी लग गई। ग्लेन फिलिप्स एक छोर संभाले रहे। उन्होंने ३९ रन बनाए। अंत में कीवी टीम ७ विकेट पर १५९ रन बना सकी। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा २-२ विकेट आदिल राशिद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने लिए। एक विकेट लियान डॉसन की झोली में गया। गौरतलब हो कि न्यूजीलैंड की टीम ने सुपर-८ राउंड की शुरुआत पाकिस्तान के साथ मुकाबले के साथ की थी। मैच में बारिश की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पड़े थे। ऐसे में कीवी टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को ६१ रन के अंतर से मात देकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा।

अन्य समाचार