मुख्यपृष्ठग्लैमररु. १२०० करोड़ का मालिक हूं!

रु. १२०० करोड़ का मालिक हूं!

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने पिछले दो दिनों में अपने ९ करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस के बारे में काफी बातें कह डाली हैं। उन्होंने मुंबई में एक प्रेस कॉन्प्रâेंस के जरिए मीडिया के सभी सवालों का जवाब दिया। इस बीच उन्होंने खुद को लेकर भी कई बड़े दावे किए। राजपाल ने कहा कि उनके पास आने वाले समय में कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिनकी लागत करोड़ों रुपयों में है। उनके पास करीब १२०० करोड़ रुपये का काम है। एक्टर ने अपने केस पर भी कहा कि जो पहले सिर्फ घर की बात थी, वो अब `ईगो’ की लड़ाई बन चुकी है। अब राजपाल ने मीडिया से फिल्मों में की जाने वाली इनवेस्टमेंट को नियमित करने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया जाए, जहां इनवेस्टमेंट का तरीका आसान हो और हर कोई उसी आसानी से फॉलो कर सके।

अन्य समाचार