मुख्यपृष्ठखेलभारत-इंग्लैंड मैच के बीच बारिश आई तो?

भारत-इंग्लैंड मैच के बीच बारिश आई तो?

आईसीसी टी२० वर्ल्ड कप २०२६ का पहला सेमीफाइनल बुधवार (४ मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है। यहां साउथ अप्रâीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। वहीं दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (५ मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेड‍ियम में भारत और इंग्लैंड के बीच है। और ऐसे में अगर भारत और इंग्लैंड के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक रिजर्व डे रखा है। अगर मैच में देरी होती है, तो अधिकारियों के पास गुरुवार को एक्स्ट्रा ९० मिनट और शुक्रवार को १२० मिनट का समय होगा ताकि कम से कम ५ ओवर का मैच हो सके। अगर मैच रद्द हो जाता है, तो नतीजा सुपर ८ पॉइंट्स टेबल के आधार पर तय किया जाएगा।

अन्य समाचार