मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : क्या शर्माजी बर्बाद हो रहे हैं?

आउट ऑफ पवेलियन : क्या शर्माजी बर्बाद हो रहे हैं?

अमिताभ श्रीवास्तव

टीम इंडिया के कभी विस्फोटक ओपनर रहे अभिषेक शर्मा क्या बर्बाद हो रहे हैं? यह सवाल आज हर किसी के मन में छाया हुआ है। असफल रहने के बावजूद उन्हें टीम में खिलाए जाते रहने से क्या अभिषेक पूरी तरह टूट जाएंगे, यदि इस बार भी वो नहीं चले? इन सवालों के बाद भी पूर्व कोच रवि शास्त्री ने उनका समर्थन किया है वह भी इस उत्तर के साथ कि उन्हें तब तक टीम में रखा जाए जब तक कि उनका आत्मविश्वास न टूट जाए। छह पारियों में अभिषेक ने सिर्फ ८० रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट १३१.१४ रहा है, जिसमें से ५५ रन सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ आए। वहीं, टूर्नामेंट के ज्यादातर मैचों में उनके ओपनिंग पार्टनर ईशान किशन ने सात मैचों में २२४ रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट १८५.१२ रहा है। संजू सैमसन ने सिर्फ तीन मैच खेले हैं, लेकिन उन्होंने १४३ रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट १९५.८९ रहा है, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ एक अहम मुकाबले में ९७ रन शामिल हैं। अब जब टूर्नामेंट अपने निर्णायक मोड़ पर है, तो सवाल उठ रहा है कि क्या भारत को दुनिया के नंबर-१ टी२० बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को बाहर बैठाने का बड़ा पैâसला लेना चाहिए? टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि जब तक अभिषेक का आत्मविश्वास पूरी तरह नहीं टूट जाता, तब तक उन्हें ओपनर के तौर पर खिलाना चाहिए। शास्त्री ने कहा, ‘जब तक टीम मैनेजमेंट को यह महसूस नहीं होता कि मानसिक रूप से वह तैयार नहीं है या उसका आत्मविश्वास डगमगा गया है, मैं उसे टीम में रखूंगा।’
पॉडकास्ट पर पत्नी बनी बवाल
पॉडकास्ट पर कोई आपस में भिड़ जाए ऐसा कम देखने को मिला है, मगर किसीकी पत्नी को लेकर कुछ कहा जाए तो बवाल हो ही जाता है । अब देखिए न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपना आपा खो बैठे। `क्रिकेट अनफिल्टर्ड पॉडकास्ट’ में अपने सह-होस्ट आंद्रे मेंजेल के साथ चर्चा करते हुए मामला इतना बढ़ गया कि माहौल असहज हो गया। चर्चा की शुरुआत २०१८ में ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अप्रâीका दौरे की घटनाओं को याद करते हुए हुई थी, लेकिन बात जल्द ही व्यक्तिगत विवाद में बदल गई। बहस तब तेज हुई जब मेंजेल ने डेविड वॉर्नर की पत्नी वैंâडिस वॉर्नर के साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र किया। उस समय दक्षिण अप्रâीका के कुछ दर्शकों ने `सोनी बिल विलियम्स’ के मास्क पहनकर वैंâडिस को निशाना बनाया था। मेंजेल का मकसद उस भीड़ के व्यवहार की निंदा करना था, लेकिन मैकगिल को यह पुराना मामला दोबारा विस्तार से उठाया जाना पसंद नहीं आया। उनका मानना था कि इस तरह की घटनाओं को फिर से दोहराना संबंधित लोगों को दोबारा मानसिक पीड़ा देना है। बहस के दौरान मैकगिल ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सह-होस्ट के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें दोहराना गलत है और इससे मूल अपमान को ही बढ़ावा मिलता है। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मेंजेल को एपिसोड अचानक समाप्त करना पड़ा।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार