मुख्यपृष्ठग्लैमर‘लगातार ट्रोल करना गलत है’

‘लगातार ट्रोल करना गलत है’

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने भाई अर्जुन कपूर के खिलाफ हो रही ऑनलाइन ट्रोलिंग पर कड़ा रुख अपनाया है। एक बातचीत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी को निशाना बनाना या लगातार ट्रोल करना बिल्कुल गलत है और इससे लोगों पर मानसिक रूप से बुरा असर पड़ सकता है। जाह्नवी के मुताबिक, कई लोग अर्जुन कपूर का नाम सिर्फ क्लिकबेट और रेज-बेट के लिए इस्तेमाल करते हैं। कुछ सोशल मीडिया पेज बिना सही जानकारी के भड़काऊ हेडलाइन बनाते हैं, ताकि ज्यादा व्यूज और एंगेजमेंट मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह पब्लिक फिगर्स को आसान निशाना बना दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि आलोचना और नफरत में बड़ा फर्क होता है। रचनात्मक आलोचना किसी कलाकार को बेहतर बनने में मदद करती है, लेकिन व्यक्तिगत हमले और अपमान किसी भी तरह से सही नहीं हैं। जाह्नवी ने लोगों से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने की अपील की और कहा कि हर कलाकार भी एक इंसान है, जिसे सम्मान और संवेदनशीलता की जरूरत होती है।

अन्य समाचार