द्रुप्ति झा / मुंबई
मुंबई के बोरीवली बेस्ट गोराई बस डिपो इलाके में अचानक दो बड़े अजगर मिलने से हड़कंप मच तगया, जिस वजह से कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना रहा। इस घटना के बाद आसपास के बाकी कर्मचारियों को इन अजगरों की जानकारी हुई, जिसके बाद तुरंत फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को बुलाया गया। हालांकि मामले में दोनों अजगरों को सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू कर लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई। अधिकारियों ने बताया कि अजगरों को उनके नेचुरल हैबिटैट में छोड़ दिया गया। इस घटना से डिपो इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। बता दे कि यह घटना बुधवार शाम की है जब डिपो के कर्मचारियों ने परिसर में दो बड़े अजगरों को रेंगते हुए देखा गया। यह पहली बार नहीं है, जब बस डिपो या ऐसे स्थानों पर सांप देखे गए हैं। अक्सर झाड़ियों के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। अक्सर भारी बारिश या प्राकृतिक आवास के नुकसान के कारण ये रिहायशी इलाकों, कार के टायरों या नालों में आ जाते हैं, जिन्हें वन विभाग और सर्पमित्र सुरक्षित रेस्क्यू करते हैं।
२०२५ के मई से अगस्त के बीच में मुलुंड और धारावी में १०-१२ फीट लंबे अजगर देखे गए थे, जिससे क्षेत्र में दहशत पैâल गई थी। दिसंबर में बांद्रा के पास एक १३वीं मंजिल की छत पर भी ४ फीट का अजगर पाया गया था, जहां पर लोगों में डर बन गया था। अधिकांश मामलों में, वन विभाग और स्थाानिय जीव कल्याण संगठन द्वारा इन सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाता है। खास करके बोरीवली, मुलुंड, बांद्रा, धारावी और विले पार्ले जैसे इलाके, जहां जंगल या नाले पास में हैं, वहां अक्सर ऐसे दृश्य सामने आते हैं।
