मुख्यपृष्ठखेलन्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल

न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल

दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने के बाद नॉकआउट से बाहर हो गई है। बुधवार को न्यूजीलैंड ने २०२६ टी२० वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हराया। कीवी टीम फाइनल में प्रवेश कर गई तो वहीं पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली दक्षिण अफ्रीका का सफर समाप्त हो गया। इस हार के बाद दक्षिण अप्रâीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने दनदनाता बयान दिया है। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली ९ विकेट की हार को ‘चोकर’ नहीं बल्कि चारोंखाने चित होने जैसा बताया। बता दें कि सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद १७० रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने सिर्फ १२.५ ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। फिन एलन ने ३३ गेंद में नाबाद १०० रन बनाकर टी२० विश्व कप में सबसे तेज शतक बनाया। दक्षिण अप्रâीका इससे पहले भी आईसीसी टूर्नामेंट में नॉकआउट के दबाव वाले मैचों में लड़खड़ाता रहा है, जिसके कारण उसे ‘चोकर’ कहा जाने लगा था।

अन्य समाचार