मुख्यपृष्ठनए समाचारसीएम के गढ़ में गड़बड़ ... बजट सत्र के बीच नागपुर मनपा...

सीएम के गढ़ में गड़बड़ … बजट सत्र के बीच नागपुर मनपा आयुक्त को हटाया!

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य के बजट सत्र के बीच सरकार के एक पैâसले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। आमतौर पर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले टाले जाते हैं, लेकिन इस बार राज्य सरकार ने नियमों की परंपरा को दरकिनार करते हुए अचानक तबादले का आदेश जारी कर दिया। सरकार ने नागपुर मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी को आयुक्त पद से हटाकर सीधे पुणे में एमआरडीए आयुक्त नियुक्त कर दिया है। सीएम फडणवीस के इस पैâसले से साफ जाहिर होता है कि नागपुर में कुछ गड़बड़ है।
आमतौर पर विधिमंडल के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने के लिए आईएएस अधिकारियों के तबादले नहीं किए जाते, लेकिन इस बार सरकार ने सत्र के बीच ही यह पैâसला लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है। सरकार ने इसी आदेश के तहत एक वरिष्ठ अधिकारी को मंत्रालय में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि वहां कार्यरत अधिकारी को पुणे भेज दिया गया है। इन पैâसलों का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है। हालांकि, सरकार इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बता रही है, लेकिन बजट सत्र के बीच ऐसे तबादले को असामान्य कदम माना जा रहा है। यहां मनपा का अगला आयुक्त कौन होगा, यह सस्पेंस बरकरार है। नागपुर राज्य की राजनीति में बेहद अहम शहर माना जाता है और यहां की प्रशासनिक नियुक्तियों पर हमेशा खास नजर रहती है।

अन्य समाचार