मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा ने बिहार में कर दिया बड़ा खेला ... देश का सबसे...

भाजपा ने बिहार में कर दिया बड़ा खेला … देश का सबसे बड़ा आर्थिक अपहरण, भाजपा ने फिरौती में मांग लिया पूरा बिहार!

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया
सामना संवाददाता / लखनऊ
बिहार की सियासत से सस्पेंस खत्म हो गया। नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे या नहीं, अब तस्वीर साफ हो गई। खुद नीतीश कुमार ने एलान कर दिया है कि वह राज्यसभा जा रहे हैं। ऐसे में अब सवाल है कि आखिर नीतीश कुमार सियासी सफर के आखिरी पड़ाव पर उच्च सदन का रुख क्यों कर रहे हैं? आखिर उन्हें पटना से अधिक दिल्ली का सियासी कॉरिडोर क्यों पसंद आ गया? इसी मुद्दे को लेकर अब विपक्ष ने भाजपा पर बड़ी साजिश का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो इसे देश का सबसे बड़ा आर्थिक अपहरण बताया है और कहा है कि भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी नहीं चाहती कि बिहार में ऐसा नेता रहे, जो ओबीसी या दलितों की बात करता हो और वह एक ‘रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री’ चाहती है। सोशल मीडिया साइट `एक्स’ पर अखिलेश ने लिखा कि बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! ये दिखने में राजनीतिक अपहरण है, लेकिन दरअसल ये बिहार का आर्थिक अपहरण है।
बीजेपी ने नीतीश कुमार को किया हाईजैक
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, `हमने कहा था कि बीजेपी के लोगों ने नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया है और उन्हें दोबारा कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे।

अन्य समाचार