हिमांशु राज / मुंबई
फिल्म ‘व्हाइट’ में विक्रांत मैसी के साथ काम करना मास्टरक्लास था। ऐसा कहते हैं अभिनेता हेतल पुनिवाला। वे ‘ओमाई गॉड’, ‘पीके’, ‘बैंग बैंग’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘दो लफ्जों की कहानी’, ‘जुड़वा 2’, ‘डेस्पैच’, ‘द क्रू’, ‘स्पेशल ओप्स’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म का विषय गुरुदेव श्री श्री रविशंकर हैं। हेतल कहते हैं, “’व्हाइट’ का नाम भारी लगता है, लेकिन कहानी खास है। मैं 17 साल से गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी को फॉलो कर रहा हूं। उनकी सीख मेरी राह दिखाती है। जब यह प्रोजेक्ट आया, तो लगा यह अलग है। कहानी सुनकर भावुक हो गया। स्क्रिप्ट नई तरह की है और दिल को छूती है। मेरा रोल बिल्कुल मेरे लिए बना है। पूरी फिल्म में सिर्फ मैं लोगों को हंसाता हूं। हां कहना बहुत आसान था। यह आध्यात्मिकता, इंसानियत और उम्मीद की कहानी है। मैं गुरुदेव और पूरी टीम का आभारी हूं।”विक्रांत मसी के बारे में उन्होंने कहा, “विक्रांत बहुत अच्छे इंसान हैं और शानदार कलाकार। उनके साथ काम करके मुझे अपने आप पर गर्व हुआ। उनकी सच्चाई हर सीन को जीवंत बना देती है। उनकी मेहनत, छोटी-छोटी बातें और तैयारी ने मुझे हर रोज प्रेरित किया। सेट के बाहर उनकी सादगी सबको आराम देती है।”अपने किरदार के बारे में हेतल ने बताया, “यह हास्य भरा रोल है। यह किरदार लोगों को हंसाता है और गुरुदेव का ख्याल रखता है। यह मेरी असल जिंदगी जैसा है। जोक मारना मेरा स्वभाव है। इसलिए कोई खास तैयारी की जरूरत नहीं पड़ी। हेतल पुनिवाला के अनुसार , “हर फिल्म कुछ नया सिखाती है, लेकिन ‘व्हाइट’ मेरे लिए सफर जैसी रही। इसने समर्पण सिखाया। अभिनय ज्यादा करने का नहीं, सच्चे रहने का है। ।”मुश्किल सीन के बारे में उनका कहना था कि , “एक बहुत भावुक दृश्य था। इसके लिए चुपचाप तैयारी की। सांस पर ध्यान दिया। डर छोड़ दिया। फिर जादू हो गया।”अंत में हेतल ने कहा, “‘व्हाइट’ दर्शकों को मेरा नया रूप दिखाएगी। यह गहरा और शांत अभिनय है।”
