मुख्यपृष्ठनए समाचारगाजीपुर अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही...इलाज के इंतजार में तड़पती रही महिला... मेडिकल...

गाजीपुर अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही…इलाज के इंतजार में तड़पती रही महिला… मेडिकल स्टाफ देखता रहा रील!.. मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज में मेडिकल स्टाफ की लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। मरीज दर्द से कराह रही थी और परिजन मेडिकल स्टाफ से बार-बार देखने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन मेडिकल स्टाफ रील देखने में व्यस्त रहा। दो से तीन घंटे बीत जाने के बाद मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया।
मिली जानकारी के अनुसार, मनिहारी ब्लॉक के खंडवाडीह गांव की रहने वाली उषा देवी की गुरुवार को सुबह अचानक से सीने में दर्द हुआ। दर्द उठने पर परिवार के लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टर ने उनका इलाज करने के बाद उन्हें महिला वार्ड में शिफ्ट किया गया। वार्ड में शिफ्ट होने के कुछ देर बाद उषा देवी को यूरिन सहित कई तरह की समस्या शुरू हो गई। जिसको लेकर परिजन वार्ड में मौजूद कर्मचारियों से अपनी मां को देखने की बात करते रहे, लेकिन कोई भी कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं हुआ।
अस्पताल की लापरवाही ने ली महिला की जान
परिजनों का आरोप था कि मेडिकल कर्मचारियों की लापरवाही से उनकी मां की मौत हुई है। इसको लेकर उन्होंने प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज के नाम लिखित शिकायत दी है। वहीं इस मामले में जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कृष्ण मोहन ने बताया कि महिला का प्रॉपर इलाज करने के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया था। हालांकि, वार्ड में शिफ्ट होने के दौरान कुछ कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रिंसिपल से शिकायत की जाएगी।

अन्य समाचार